Connect with us

उत्तराखंड

(कोश्यारी इन लालकुआं) धामी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण, लालकुआं दौरे पर रहे दीपेंद्र, कही ये बात……

लालकुआं।
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता दीपेंद्र सिंह कोश्यारी धामी सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर लालकुआं विधानसभा के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के विभिन्न मोर्चों सहित तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के कई भाजपा नेताओं के आवास पर बैठक की और सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल। पर्यटक सीजन के चलते ये 17 स्थान नो पार्किंग जोन घोषित

दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, युवा भाजपा नेता

उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों का स्थान आयाम स्थापित करने का कार्य कर रही है जिसके लिए संगठन से लेकर सरकार तक सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि धामी सरकार सभी वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं प्रदेश में चला रही हैं जिसका सीधा लाभ जनता को हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर। बॉलीवुड का ये सुपरस्टार शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल, लड़ सकते हैं चुनाव

इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जिक्र करते हुए कहा कि जिस प्रकार से संगठन ने सरकार का सहयोग किया है उससे जाहिर होता है कि सरकार और संगठन मिलकर प्रदेश को विकास कार्य के पथ पर और आगे ले जाने का काम करेंगे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823