Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी में पत्रकारों के साथ सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान की बैठक, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन


हल्द्वानी, 12 मार्च 2026।
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने कहा कि मीडिया कर्मियों की हर समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार और विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पत्रकारों की मान्यता नवीनीकरण से जुड़ी समस्याओं को विभाग ने गंभीरता से लिया है और इनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
गुरुवार को हल्द्वानी मीडिया सेंटर में आयोजित बैठक में संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने पत्रकारों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।

उन्होंने कहा कि मृतक पत्रकारों के आश्रित परिवारों को आर्थिक सहायता से जुड़े सभी मामलों का विभाग द्वारा समाधान किया जा चुका है। यदि किसी पत्रकार को पत्रकार कल्याण कोष से सहायता नहीं मिल पाती है, तो ऐसे मामलों में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से नियमानुसार प्रस्ताव भेजना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्रकारों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं और उनके कल्याण के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में ही सूचना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पत्रकारों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को जाना जा रहा है, ताकि उन्हें विभागीय और शासन स्तर पर शीघ्र समाधान मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


बैठक के दौरान मीडियाकर्मियों ने संयुक्त निदेशक के समक्ष कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इनमें पत्रकारों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, पत्रकार मान्यता प्रक्रिया को सरल बनाने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को ऋण योजना का लाभ देने, राज्य अतिथि गृहों में तत्काल आरक्षण की व्यवस्था लागू करने, पत्रकारों के बच्चों को उच्च शिक्षा में आरक्षण देने, रेलवे में पूर्व की तरह आरक्षण सुविधा बहाल करने तथा टोल प्लाजाओं पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को छूट देने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।


इसके अलावा पत्रकारों ने जिला पत्रकार स्थायी समिति में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मान्यता प्राप्त पत्रकारों को सदस्य के रूप में शामिल करने का भी प्रस्ताव रखा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने कहा कि सूचना विभाग के स्तर पर जिन समस्याओं का समाधान संभव है, उन्हें जल्द निस्तारित किया जाएगा। वहीं अन्य विभागों से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को पत्राचार किया जाएगा।


बैठक का संचालन जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी ने किया। इस दौरान सूचना अधिकारी अहमद नदीम सहित हल्द्वानी, रामनगर और लालकुआं क्षेत्र के अनेक पत्रकार तथा सूचना विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823