Connect with us

उत्तराखंड

(लालकुआं) भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकाली गई बाइक रैली, मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया कार्यक्रम

लालकुआं। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा लालकुआं मुख्य बाजार में भव्य बाइक रैली निकाली गई। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश स्तरीय आह्वान के बाद युवा मोर्चा लालकुआं नगर इकाई द्वारा भव्य बाइक रैली निकाली गई इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद एवं मोदी सरकार जिंदाबाद के नारे लगाए गए। लालकुआं मुख्य बाजार में रैली निकालने से पूर्व यहां हाट बाजार प्रांगण के समीप तमाम युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी पहुंचे इस दौरान लालकुआं भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, जिला मंत्री संजीव शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला और अरुण चौधरी ने भाजपा का झंडा दिखाकर रैली में पहुंचे युवाओं को रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड। इतने बजे तक नैनीताल जनपद में हुई वोटिंग में लालकुआं पहले नंबर पर, देखें वोट प्रतिशत रिपोर्ट:-
बॉबी सम्मल, अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, लालकुआं

रैली संपूर्ण लालकुआं नगर में घूमते हुए वापस हाट बाजार के पास स्थित प्रांगण में संपन्न हुई इस दौरान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बॉबी सम्मल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं इसके लिए सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी जाती हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमन्त्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्यों को नए आयाम स्थापित हो रहे हैं इसके अलावा कोरोना काल में भी भाजपा सरकार ने गरीब और असहाय लोगों तक राशन निशुल्क रूप से पहुंचाने का काम किया गया था। ऐसे में युवा मोर्चा की टीम ने भव्य बाइक रैली निकाली एवं केंद्र सरकार को शुभकामनाएं भी दीं।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव अपडेट। देखें:- नैनीताल जनपद में कितना हुआ मतदान और किस विधानसभा में कितने प्रतिशत पड़े वोट, फाइनल रिपोर्ट

रैली में मुख्य रूप से युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बॉबी सम्मल, उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, सभासद धन सिंह बिष्ट, मंडल प्रभारी हिमांशु मिश्रा, मंत्री रोहन प्रकाश, रोहित पाण्डे, प्रमांशु श्रीवास्तव, राज किरण सेतिया, गौरव गुप्ता, अजय राजपूत, शिव शक्ति पांडे, लाल सिंह बिष्ट, धर्मवीर गौतम, अंकित वर्मा, विशाल माथुर, मोहसिन अली, विक्की बोरा, गोलू नैनवाल, दीपांशु सहित तमाम युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823