wh (लालकुआं) भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व उनकी टीम के नेतृत्व में करवा चौथ के उपलक्ष्य में मेहंदी कार्यक्रम आयोजित - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (लालकुआं) भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व उनकी टीम के नेतृत्व में करवा चौथ के उपलक्ष्य में मेहंदी कार्यक्रम आयोजित - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(लालकुआं) भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व उनकी टीम के नेतृत्व में करवा चौथ के उपलक्ष्य में मेहंदी कार्यक्रम आयोजित

लालकुआं। करवा चौथ से एक दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के तत्वाधान में मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने मेहंदी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया वहीं कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट का शॉल उढ़ा कर उन्हें सम्मानित किया। प्रदीप बिष्ट ने करवा चौथ से पूर्व समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।

वहीं कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने प्रदीप बिष्ट व उनकी टीम द्वारा मेहंदी कार्यक्रम आयोजित करवाने पर उन्हें धन्यवाद दिया। इधर कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्र की महिलाओं ने कहा कि करवा चौथ एक बहुत ही पावन पर्व है और महिलाएं अपने पति और परिवार जनों की लंबी उम्र एवं सुख समृद्धि की कामना करने के लिए निर्जल व्रत रखती हैं एवं शाम ढलने के बाद चंद्र देवता को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं बेहद उत्साहित दिखीं एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समापन के अवसर पर सूक्ष्म जलपान की भी व्यवस्था की गई।

मेहंदी कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ममता चौहान, जिला कार्यकारिणी सदस्य तारा पांडे, भाजपा नेत्री हेमा बिष्ट, कोतवाल संजय कुमार की धर्मपत्नी अर्चना, सभासद राजलक्ष्मी पंडित, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, बीजेपी मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बॉबी सम्मल, सहित तमाम गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं मौजूद रहीं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823