wh लालकुआं। माधवी फाउंडेशन द्वारा गरीब तबके के लोगों को कंबल एवं गर्म कपड़े किए गए वितरित - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं। माधवी फाउंडेशन द्वारा गरीब तबके के लोगों को कंबल एवं गर्म कपड़े किए गए वितरित - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। माधवी फाउंडेशन द्वारा गरीब तबके के लोगों को कंबल एवं गर्म कपड़े किए गए वितरित

लालकुआं
रिपोर्ट:- शैलेंद्र कुमार सिंह

माधवी फाउंडेशन के संस्थापक/अध्यक्ष कमल उपाध्याय और उनकी टीम के द्वारा लालकुआं स्थित तिवारी नगर मलिन बस्ती पहुंचकर गरीब वर्ग के बच्चों एवं बुजुर्गों को गर्म कपड़े एवं कंबल वितरित किए गए। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता पियूष जोशी एवं विक्की पाठक भी उनके साथ मौजूद रहे।

कमल उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि वह नैनीताल जनपद सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में माधवी फाउंडेशन के माध्यम से आम जनमानस को अपनी सेवाएं देते हैं और सेवा के तहत गरीब एवं निर्धन तबके के बच्चों,।बुजुर्गों एवं अन्य लोगों को जरूरतमंद वस्तुएं उपलब्ध कराते हैं। इसी क्रम में उन्होंने तिवारी नगर मलिन बस्ती पहुंचकर बच्चों एवं बुजुर्गों को गर्म कपड़े एवं कंबल वितरित किए हैं और उनका यह सिलसिला भविष्य में भी जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि यहां गर्म कपड़े एवं कंबल वितरण करने के पश्चात लालकुआं नगर क्षेत्र में जहां कोई जरूरतमंद व्यक्ति दिखा ऐसे लोगों को भी चिन्हित कर उन्हें कंबल बांटे गए। साथ ही गर्मी के मौसम में जरूरतमंद लोगों को चयनित कर उन्हें कपड़े एवं अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823