wh (लालकुआं) पेट्रोल-डीजल के दाम कम करना सरकार का चुनावी एजेंडा:- चंद्र शेखर पांडे, वरिष्ठ नेता, आम आदमी पार्टी। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(लालकुआं) पेट्रोल-डीजल के दाम कम करना सरकार का चुनावी एजेंडा:- चंद्र शेखर पांडे, वरिष्ठ नेता, आम आदमी पार्टी।

रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार सिंह

लालकुआं। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्र शेखर पांडे ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी करने के मुद्दे को चुनावी एजेंडा करार दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल से लेकर पश्चिम बंगाल के उपचुनाव में भाजपा की करारी हार एवं आगामी 2022 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर डबल इंजन के सरकार ने यह फैसला लिया है जबकि पेट्रोलियम पदार्थों से लेकर खाद्यान्न तेलों और रसोई गैस के बढ़ते दामों से आम जनमानस परेशान है मगर सरकार को जनहित से जुड़े मुद्दे पर कोई भी काम करने में विफल साबित हुई है और चुनावी मौसम में पेट्रोल और डीजल के दाम कम करके जनता का ध्यान भटकाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार को पेट्रोल और डीजल में राहत देनी ही है तो कम से कम 25 से लेकर 30 रुपये तक पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने चाहिए ताकि जनता को राहत मिल सके साथ ही रसोई गैस और खाद्यन तेलों पर भी सरकार को नियंत्रण करना चाहिए।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823