wh (लालकुआं) प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यहां किया पौधारोपण, ये पदाधिकारी रहे मौजूद - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (लालकुआं) प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यहां किया पौधारोपण, ये पदाधिकारी रहे मौजूद - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(लालकुआं) प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यहां किया पौधारोपण, ये पदाधिकारी रहे मौजूद

लालकुआं
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा यहां अवंतिका कुंज देवी मंदिर परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आधा दर्जन छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट और मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर जोशी भी मौजूद रहे।

वहीं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट उर्फ दानी ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने पौधरोपण करने का निर्णय लिया था जिसके तहत यहां अवंतिका कुंज देवी मंदिर के परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण संतुलन बना रहे और लालकुआं नगर भी प्रदूषण मुक्त हो इसके लिए सभी लोगों को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में इसलिए पौधों का रोपण किया ताकि यहां पौधों की उचित देखभाल हो सके, उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि पौधे की 5 वर्ष तक उचित देखभाल भी जरूरी है तभी एक सामान्य सा पौधा बड़े पेड़ का रूप ले सकता है जिससे कि हमारा पर्यावरण संतुलन बरकरार रहेगा।

(लालकुआं) प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यहां किया पौधारोपण, ये पदाधिकारी रहे मौजूद

उन्होंने व्यापार मंडल की तरफ से सभी क्षेत्रवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान मुख्य रूप से महामंत्री दिनेश लोहनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चौधरी, महिला उपाध्यक्ष मीना रावत, प्रचार मंत्री रवि अनेजा, उपसचिव विनोद पांडे मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823