wh लालकुआं (बड़ी खबर) आगामी 25 फरवरी को पहली बार कैबिनेट में आएगा बिंदुखत्ता के निर्वनीकरण का प्रस्ताव, MLA ने दी जानकारी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (बड़ी खबर) आगामी 25 फरवरी को पहली बार कैबिनेट में आएगा बिंदुखत्ता के निर्वनीकरण का प्रस्ताव, MLA ने दी जानकारी

बड़ी खबर, 25 फरवरी को बिंदुखत्ता के निर्वनीकरण का प्रस्ताव पहली बार कैबिनेट में आएगा

लालकुआं। संवाददाता

बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने संबंधी प्रस्ताव 25 फरवरी को प्रस्तावित राज्य कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा। यह जानकारी लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रस्ताव के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्ताव से जुड़ी सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर इसे प्रभावी रूप से कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। बैठक में प्रमुख सचिव वन आर.के. सुधांशु, सचिव वन सी. रविशंकर, एचओएफएफ रंजन कुमार मिश्रा, अपर सचिव राजस्व आनंद श्रीवास्तव, अपर सचिव वन कल्याणी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही वरिष्ठ नेता कुंदन चुफाल, जगदीश पंत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नैनीताल प्रकाश आर्या, पूर्व अध्यक्ष युवा मोर्चा मनीष बोरा और पूर्व सैनिक कैप्टन सुंदर सिंह खनका भी बैठक में शामिल हुए। विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया गया है, निर्वनीकरण का प्रस्ताव पहली बार कैबिनेट में आएगा है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा, शुरू हमने किया है, पूरा भी हम ही करेंगे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823