wh लालकुआं (नैनीताल) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं (नैनीताल) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित:-

लालकुआं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं द्वारा पर्वतीय क्षेत्र खुटियाखाल में एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित करते हुए उन्हें बोनस राशि भी वितरित की गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा किया गया। इस दौरान महिला दुग्ध उत्पादकों ने कुमाऊनी लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को उत्सवमय बना दिया, जिससे आयोजन में पर्वतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।


कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2024 से 2026 तक की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024-25 में लगभग 29 लाख 93 हजार 885 रुपये की दुग्ध खरीद हुई, जिसमें करीब 8.48 प्रतिशत लाभ दर्ज किया गया। वहीं लगभग 30 लाख 20 हजार 123 रुपये की दुग्ध खरीद पर 9.72 प्रतिशत लाभ प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

समिति द्वारा वर्ष भर में कुल करीब 91 हजार लीटर से अधिक दुग्ध की खरीद की गई, जबकि औसत खरीद दर लगभग 33.19 रुपये प्रति लीटर रही और नमूना बिक्री दर 60 रुपये प्रति लीटर निर्धारित है।


इस अवसर पर दुग्ध उत्पादकों को उनके योगदान के आधार पर बोनस राशि भी वितरित की गई। साथ ही प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दुग्ध उत्पादकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


कार्यक्रम के दौरान पर्वतीय क्षेत्र में हाल ही में बाघ के हमले में एक महिला और एक पुरुष की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया। दुग्ध संघ की ओर से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए 21-21 हजार रुपये के चेक भी दिए गए।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन रही हैं और इससे दुग्ध उत्पादकों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


कार्यक्रम के अंत में दुग्ध समिति की अध्यक्ष दुर्गा देवी और सचिव हरीश चंद्र कोटलिया ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ओखलकांडा के.डी. रुवाली, संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, सहायक प्रबंधक महिला डेयरी गीता ओझा, प्रभारी एफओ शांति कोरंगा, मार्ग प्रभारी नीमा साह, विजय जलाल, संतोष, मीना रौतेला, डॉ. धीरज, पर्वतीय प्रभारी हरीश चंद्र आर्या और क्षेत्र पर्यवेक्षक पूनम दरमवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823