wh लालकुआं:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने बिंदुखत्ता में जनसंपर्क कर सुनीं जनसमस्याएं…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने बिंदुखत्ता में जनसंपर्क कर सुनीं जनसमस्याएं…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने बिंदुखत्ता में जनसंपर्क कर सुनीं जनसमस्याएं……

लालकुआँ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को लालकुआँ विधानसभा के बिंदुखत्ता क्षेत्र स्थित घोड़ा नाला, बलिया कॉलोनी एवं घोड़ा नाला कॉलोनी का दौरा कर क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया। कार्यक्रम का नेतृत्व बूथ अध्यक्ष अजीत हल्दर ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

इस दौरान दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने स्थानीय लोगों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार और संगठन की प्राथमिकता है तथा आमजन से लगातार संवाद बनाए रखना आवश्यक है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कोश्यारी ने क्षेत्र के बच्चों से भी मुलाकात की और उनके साथ आत्मीय पल बिताए। उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास और बेहतर भविष्य समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

क्षेत्रवासियों ने अपने बीच पहुंचने पर दीपेंद्र सिंह कोश्यारी का स्वागत करते हुए विभिन्न स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823