Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने माँ अवंतिका मंदिर में विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में की सहभागिता, ये जनप्रतिनिधि गण भी रहे मौजूद……

लालकुआँ। भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने शनिवार को लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र स्थित माँ अवंतिका मंदिर प्रांगण में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम एवं विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट तथा लालकुआँ विधायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने माँ अवंतिका के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक माथा टेककर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि माँ अवंतिका की असीम कृपा से यह पावन धाम सदैव आस्था, सेवा और जनकल्याण का केंद्र बना रहे तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता रहे।
इस अवसर पर मंदिर प्रांगण के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों का शिलान्यास और शुभारंभ भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन विकास कार्यों से मंदिर परिसर की सुविधाओं का विस्तार होगा और श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही धार्मिक पर्यटन और स्थानीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में नगर पंचायत लालकुआँ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खात, बॉबी सम्मल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समारोह धार्मिक वातावरण और श्रद्धाभाव के बीच संपन्न हुआ।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823