Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने हल्दूचौड़ में पौधरोपण के साथ ही बांटे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…….

हल्दूचौड़ क्षेत्र में पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लालकुआँ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने लालकुआँ विधानसभा के हल्दूचौड़ मंडल अंतर्गत दुम्का बंगर बच्ची धर्मा ग्राम एवं दीना ग्राम सभा में पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम आनन्दा डेयरी के स्वामी सुरेश जोशी के सहयोग तथा डॉ. आशुतोष पंत के सौजन्य से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं।

कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष गोपाल जोशी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष महेश जोशी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह बिष्ट, रवि राणा, समाजसेवी श्रीमती शोभा जोशी तथा योगेश जोशी सहित स्थानीय ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि “एक पौधा – एक जीवन” और “हरियाली ही खुशहाली है” जैसे संदेशों को जन-जन तक पहुंचाकर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाया जा सकता है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823