wh लालकुआं ब्रेकिंग। सर्पदंश से हुई 10 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं ब्रेकिंग। सर्पदंश से हुई 10 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं ब्रेकिंग। सर्पदंश से हुई 10 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं ब्रेकिंग। सर्पदंश से हुई 10 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं से सटे बलिया कॉलोनी 2 किलोमीटर (बिंदुखत्ता) में 10 वर्षीय बच्चों की सर्पदंश से मृत्यु हो गई जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक देव पुत्र अतुल कुमार जिसकी उम्र लगभग 10 वर्ष है वह अपने दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था और वर्मा कॉलोनी स्थित सरकारी विद्यालय में अध्यनरत था।

मृतक के पिता अतुल कुमार सेंचुरी पेपर मिल में मजदूरी का काम करते हैं। देव को को आज 12 अगस्त को रात्रि 2:30 बजे एक सांप ने काट लिया जिसके बाद परिजन बच्चों को इलाज के लिए कई अस्पतालों में ले गए और फिर लालकुआं स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचे यहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिजन बच्चे को लेकर आज शाम लगभग 4:00 बजे के आसपास सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही परिवार में शोक का माहौल और सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823