wh लालकुआं ब्रेकिंग: पत्रकार के भाई की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं ब्रेकिंग: पत्रकार के भाई की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं ब्रेकिंग: पत्रकार के भाई की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

लालकुआं/नोएडा। उत्तराखंड के लालकुआं क्षेत्र निवासी एक युवक की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान संतोष कांडपाल पुत्र स्वर्गीय गोविंद भल्लभ कांडपाल, निवासी दुमका बंगर बच्चीधर्मा, हल्दूचौड़, लालकुआं जिला नैनीताल के रूप में हुई है। उनके भाई मनोज कांडपाल लालकुआं क्षेत्र में एक निजी चैनल में कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......


प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष कांडपाल नोएडा के इकोटेक क्षेत्र स्थित प्लॉट नंबर-52 के एक पॉलिस्टर प्लांट में कार्यरत थे तथा सेक्टर-36 में किराए के कमरे में रह रहे थे। दिनांक 02 मार्च 2026 को परिजनों को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।


इस संबंध में परिजनों ने थाना गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!



फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823