wh Lalkuan Breaking: नगर पंचायत लालकुआं के नवनिर्वाचित बोर्ड ने ली शपथ, चेयरमैन सहित सभासदों ने कही ये बातें - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Lalkuan Breaking: नगर पंचायत लालकुआं के नवनिर्वाचित बोर्ड ने ली शपथ, चेयरमैन सहित सभासदों ने कही ये बातें - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Lalkuan Breaking: नगर पंचायत लालकुआं के नवनिर्वाचित बोर्ड ने ली शपथ, चेयरमैन सहित सभासदों ने कही ये बातें

Lalkuan Breaking: नगर पंचायत लालकुआं के नवनिर्वाचित बोर्ड ने ली शपथ, चेयरमैन सहित सभासदों ने कहीं ये बातें

लालकुआं (शैलेन्द्र कुमार सिंह)

आखिरकार एक वर्ष से भी अधिक का समय बीत जाने के बाद नगर पंचायत लालकुआं के नवनिर्वाचित बोर्ड ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। यहां अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 1 में स्थित ग्रीन पार्क में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें लालकुआं के उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने पहुंचकर नवनिर्वाचित बोर्ड को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सबसे पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने शपथ ग्रहण की, जिसके बाद नगर पंचायत के सभी 7 वार्डों के सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने सभी नवनिर्वाचित बोर्ड को शुभकामनाएं देते हुए प्रशासनिक रूप से सहयोग प्रदान करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि जो भी वादे उन्होंने जनता से किए हैं उसे पूरा करने के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे इसके अलावा नगर विकास के लिए अगर सरकार से तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ी तो इसके लिए वह पीछे नहीं हटेंगे और नगर के विकास को लेकर वह दिन-रात मेहनत करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

वहीं वार्ड नंबर 5 के सभासद सुरेश शाह वार्ड, नंबर 6 की महिला सभासद दीपा हेमंत पांडे और वार्ड नंबर 7 के सभासद भुवन पांडे ने अपने-अपने वार्डों को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का संकल्प लिया और कहा कि जनहित से जुड़े कामों को लेकर वह सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे और वार्ड के लोगों को कोई समस्या ना आए इसके लिए मेहनत भी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823