wh Lalkuan Breaking: चोरी किये सिलेंडर, मोबाईल, बाईक व स्कूटी संग चोर को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Lalkuan Breaking: चोरी किये सिलेंडर, मोबाईल, बाईक व स्कूटी संग चोर को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Lalkuan Breaking: चोरी किये सिलेंडर, मोबाईल, बाईक व स्कूटी संग चोर को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें रिपोर्ट:-

लालकुंआ पुलिस ने चोरी का किया खुलासा

चोरी किये सिलेंडर, मोबाईल, बाईक व स्कूटी संग चोर हुआ गिरफ्तार

जिसमें दिनांक – 06/02/2025 को वादी श्री मनवीर सिंह बिष्ट पुत्र श्री विरेन्द्र सिंह बिष्ट निवासी गांधीनगर प्रथम बिन्दुखत्ता थाना लालकुआँ जनपद नैनीताल द्वारा थाने में तहरीर दी कि दिनांक 21/01/2025 को समय करीब 12.00 बजे दिन में बिन्दुखत्ता क्षेत्र में अज्ञात चोर द्वारा उनके मकान में घुस कर गैस सिलेण्डर व मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया था ।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!


उक्त मामले में थाना लालकुआँ में मु0 एफआईआर नं0- 32/2025 धारा 305(a) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।


मुकदमा पंजीकृत होने के उपरांत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित चोर व चुराई गई सम्पत्ति की तलाश प्रारम्भ करते हुये सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये तथा अलग-अलग सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......


लालकुआँ पुलिस द्वारा दिनांक 07/02/2025 को प्रेम आश्रम के जंगल से अभियुक्त अखिल घरामी पुत्र स्व0 श्री अजीत घरामी निवासी वार्ड नं0-3 दिनेशपुर जनपद ऊधम सिंह नगर उम्र-24 वर्ष को मय चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से बाइक और स्कूटी के बारे में पूछताछ पर बताया कि उसके द्वारा उधमसिंहनगर जनपद से चोरी की गई थी।

बरामदगी का विवरण –
1- एक गैस सिलेण्डर इण्डेन कम्पनी
2- एक मोबाइल फोन OPPO कम्पनी
3- एक मोटर साईकल रंग काला
4- एक स्कूटी एक्टीवा रंग सफेद

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

पुलिस टीम –

1-उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह
2- कानि0 दिलीप कुमार
3-कानि0 रामचन्द्र प्रजापति
4-कानि0 वीरेन्द्र रौतेला
5-कानि0 दयाल नाथ
6-कानि0 राजेश कुमार

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823