wh लालकुआं/हल्द्वानी:- दीपेन्द्र कोश्यारी की पहल को मिली सफलता: गौलापार हेलीपैड विकास के लिए सीएम धामी ने दिए निर्देश - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं/हल्द्वानी:- दीपेन्द्र कोश्यारी की पहल को मिली सफलता: गौलापार हेलीपैड विकास के लिए सीएम धामी ने दिए निर्देश - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं/हल्द्वानी:- दीपेन्द्र कोश्यारी की पहल को मिली सफलता: गौलापार हेलीपैड विकास के लिए सीएम धामी ने दिए निर्देश

सीएम धामी को दीपेन्द्र कोश्यारी ने सौंपा ज्ञापन, गौलापार हेलीपैड के विस्तार के दिए निर्देश

पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की मांग, मुख्यमंत्री ने नागरिक उड्डयन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए

लालकुआं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपकर लालकुआं विधानसभा के गौलापार स्थित हेलीपैड के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के साथ पर्यटकों के लिए आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विकास की मांग की। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि गौलापार क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों का आगमन होता है। ऐसे में हेलीपैड का विस्तार, आधुनिक सौंदर्यीकरण और आवश्यक सुविधाओं का विकास समय की आवश्यकता है।

दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने मांग की कि हेलीपैड परिसर में आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ एवं सुसज्जित शौचालय, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त विद्युत प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा पर्यटकों के लिए अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएं। उनका कहना है कि इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से क्षेत्र में पर्यटन को नई गति मिलेगी, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लालकुआं विधानसभा को विकास, पर्यटन और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है। जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को शासन स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना और उसके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

ज्ञापन में संबंधित विभागों को आवश्यक धनराशि स्वीकृत कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का अनुरोध भी किया गया है, ताकि गौलापार हेलीपैड को आधुनिक सुविधाओं से युक्त विकसित केंद्र के रूप में तैयार किया जा सके। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823