Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं:- जस्टिस फॉर नेचर एंड लाइफ “NGO” ने सड़क दुर्घटना में वन्यजीवों की मौत मामलों में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन……..

लालकुआं (नैनीताल) उत्तराखंड में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं में वन्यजीवों की लगातार हो रही मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए जस्टिस फॉर नेचर एंड लाइफ फाउंडेशन ट्रस्ट “एनजीओ ” ने महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से प्रेषित किया है।

संस्था ने अपने ज्ञापन में कहा है कि उत्तराखंड के वन क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर आए दिन बड़ी संख्या में वन्यजीव सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होकर असमय मौत का शिकार हो रहे हैं। यह न केवल वन्यजीव संरक्षण के लिए गंभीर चुनौती है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन के लिए भी चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- जनहित के मुद्दों पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस: इन्दर पाल आर्य

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वन क्षेत्रों से गुजरने वाले मार्गों पर पर्याप्त चेतावनी संकेतक, गति नियंत्रण व्यवस्था, वन्यजीव पारगमन (Wildlife Crossing) तथा अन्य सुरक्षा उपायों के अभाव में दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। संस्था ने आरोप लगाया कि इस दिशा में अपेक्षित स्तर पर प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

संस्था के पदाधिकारियों ने राज्य सरकार एवं वन विभाग से मांग की है कि वन क्षेत्रों से गुजरने वाले प्रमुख मार्गों पर वन्यजीव सुरक्षा के लिए विशेष कार्ययोजना लागू की जाए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में गति सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन के लिए अंडरपास, ओवरपास और सुरक्षित क्रॉसिंग कॉरिडोर विकसित किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- जनहित के मुद्दों पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस: इन्दर पाल आर्य

इसके अतिरिक्त संवेदनशील क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर एवं स्पीड मॉनिटरिंग उपकरण लगाए जाने, सड़क दुर्घटनाओं में वन्यजीवों की मृत्यु के आंकड़ों का नियमित संकलन एवं सार्वजनिक निगरानी व्यवस्था स्थापित करने तथा वन विभाग, परिवहन विभाग एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के समन्वय से विशेष अभियान चलाने की भी मांग की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- जनहित के मुद्दों पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस: इन्दर पाल आर्य

संस्था ने महामहिम राज्यपाल से इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि बेजुबान वन्यजीवों के जीवन की रक्षा की जा सके और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखा जा सके।

ज्ञापन पर संस्था के अध्यक्ष दीपक सैनी एवं सचिव सईद अहमद सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823