wh लालकुआं (नैनीताल) आँचल दुग्ध संघ ने दिखाई संवेदनशीलता, 20 लाभार्थियों को 2.98 लाख की आर्थिक सहायता - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) आँचल दुग्ध संघ ने दिखाई संवेदनशीलता, 20 लाभार्थियों को 2.98 लाख की आर्थिक सहायता


लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए दुग्ध उत्पादकों, पशुपालकों और दुग्ध समितियों से जुड़े जरूरतमंद लोगों को आर्थिक संबल प्रदान किया। संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 20 लाभार्थियों को कुल 2 लाख 98 हजार रुपये की सहायता राशि के चैक वितरित किए गए।


संघ के प्रशासनिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में लाभार्थियों को चैक सौंपे गए। यह सहायता उन लोगों को दी गई, जो आकस्मिक घटनाओं, गंभीर बीमारी या पशुधन की क्षति जैसी विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।


बताया गया कि गौशाला में भीषण अग्निकांड, गुलदार के हमले और अन्य कारणों से पशुओं की मृत्यु से प्रभावित पशुपालकों को राहत दी गई। वहीं, गंभीर बीमारी से जूझ रहे सात दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।


संघ की ओर से 25 हजार, 21 हजार, 15 हजार, 12 हजार और 10 हजार रुपये तक के चैक वितरित किए गए। सहायता राशि प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरे पर राहत और संतोष झलकता नजर आया। कई लाभार्थियों ने कहा कि कठिन समय में मिली यह मदद उनके लिए बड़ी राहत साबित होगी।


इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आँचल दुग्ध संघ अपने सदस्यों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी संकट की स्थिति में प्रभावित परिवारों तक समय पर सहायता पहुंचाना संघ की प्राथमिक जिम्मेदारी है और भविष्य में भी यह सहयोग लगातार जारी रहेगा।


कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी प्रबंधक उमेश पढालनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, शांति कोरंगा, पूरन चंद्र मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक, पशुपालक, समिति पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823