wh लालकुआं (नैनीताल) भाजपा हल्दूचौड़ मंडल में मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा, संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम पहल:- विजय “रोहित” दुम्का - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) भाजपा हल्दूचौड़ मंडल में मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा, संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम पहल:- विजय “रोहित” दुम्का

लालकुआं (नैनीताल) भाजपा हल्दूचौड़ मंडल में मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा
संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम पहल:- विजय “रोहित” दुम्का

हल्दूचौड़:- भारतीय जनता पार्टी हल्दूचौड़ मंडल के तेज-तर्रार एवं ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष विजय “रोहित” दुम्का ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी मोर्चों के नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की सहमति के बाद जारी की है।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय “रोहित” दुम्का ने सभी नव-नियुक्त मोर्चा मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मोर्चे संगठन की रीढ़ होते हैं, जिनकी सक्रियता से ही पार्टी की नीतियाँ और विचारधारा जन-जन तक पहुँचती है। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे।


श्री दुम्का ने आशा व्यक्त की कि नव-नियुक्त पदाधिकारी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, अभियानों और जनसंपर्क गतिविधियों में पूरी मजबूती के साथ सहभागिता करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और संगठन की मजबूती ही आने वाले समय में पार्टी की सफलता का आधार बनेगी।

सूची:-
युवा मोर्चा:- विमल कांडपाल
महिला मोर्चा:- कंचन भट्ट
किसान मोर्चा:- गोपाल दत्त
एससी मोर्चा:- प्रदीप कुमार
ओबीसी मोर्चा:- मनोज कुमार साहू
अल्पसंख्यक मोर्चा:- सीराज वाली खान

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823