Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं के दीपक पाठक बने लोको पायलट, क्षेत्र का नाम किया रोशन

लालकुआं के दीपक पाठक बने लोको पायलट, क्षेत्र का नाम किया रोशन

नैनीताल जिले के लालकुआं निवासी 25 वर्षीय युवा दीपक पाठक ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के तहत आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर छत्तीसगढ़-बिलासपुर जोन में लोको पायलट के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दीपक ने यह सफलता इसी वर्ष मई 2025 में हासिल की है।
दीपक पाठक के पिता अशोक पाठक सेंचुरी पेपर मिल में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद दीपक ने मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बेरीपड़ाव स्थित एवरग्रीन स्कूल से प्राप्त की, जहां उन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण की।
इसके पश्चात दीपक ने बाजपुर से आईटीआई (इलेक्ट्रिकल ट्रेड) की पढ़ाई पूरी की। दीपक की एक छोटी बहन भी है जो वर्तमान समय में एमएससी कर रही है। तकनीकी शिक्षा के साथ निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने उन्हें रेलवे जैसी प्रतिष्ठित सेवा तक पहुंचाया।
अपनी इस उपलब्धि पर दीपक ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। दीपक की इस सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व की भावना देखी जा रही है।
दीपक पाठक की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। दीपक की सफलता आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823