उत्तराखंड
लालकुआं (नैनीताल) भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ‘युवा संवाद’ में युवाओं को किया प्रेरित
लालकुआँ। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित “युवा संवाद” कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने सहभागिता की। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मुख्य वक्ता के रूप में युवाओं को संबोधित करते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। उन्होंने युवाओं से कौशल विकास, नवाचार, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार युवाओं को शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में अनेक अवसर उपलब्ध करा रही है, जिनका लाभ उठाकर युवा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम में लालकुआँ विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली, नैनीताल के सह प्रभारी शौर्य चुफाल, कार्यक्रम संयोजक कनिष्क डिंगरा तथा सह संयोजक रोहन चौधरी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में युवाओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक सरोकारों से जुड़ने तथा राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।