wh लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं पुलिस की कार्रवाई: एक वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं पुलिस की कार्रवाई: एक वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं पुलिस की कार्रवाई: एक वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी


नैनीताल/लालकुआं:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृज मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी ललित बिष्ट (32 वर्ष) को उसके निवास स्थान गांधीनगर खलयान, बिंदुखत्ता, थाना लालकुआं से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


बताया गया कि आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय प्रथम अपर सिविल जज/ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा वाद संख्या 3610/2021 में धारा 279/304(1) भा.दं.वि. के तहत वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने वारंट का अनुपालन करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रेम सिंह, कांस्टेबल आनंद पुरी और कांस्टेबल कमल विष्ट शामिल रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823