wh लालकुआं (नैनीताल) वारंटियों पर लालकुआं पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार, SSP मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चल रहा व्यापक अभियान - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) वारंटियों पर लालकुआं पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार, SSP मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चल रहा व्यापक अभियान


लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम गठित कर अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान माननीय न्यायालय प्रथम अपर सिविल जज/ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में वारंटी राजकुमार यादव पुत्र बुद्धीराम यादव को गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से 25 एकड़ कॉलोनी लालकुआं का निवासी है और वर्तमान में बाजपुर चौराहा बिंदुखत्ता क्षेत्र में रह रहा था। उसके खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 4943/20 में धारा 269/270 भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज है।


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक दया किशन सती, हेड कांस्टेबल वीर सिंह और कांस्टेबल दिलीप कुमार।
पुलिस का कहना है कि वारंटियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और फरार आरोपियों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823