wh लालकुआं (नैनीताल) जनहित के लिए नगर पंचायत लालकुआं ने उठाया ये कदम, सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल को…….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) जनहित के लिए नगर पंचायत लालकुआं ने उठाया ये कदम, सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल को……..

लालकुआं (नैनीताल) नगर पंचायत लालकुआं ने जनहित और जनस्वास्थ्य से जुड़े कार्यों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल प्रबंधन को कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) के तहत सहयोग के लिए औपचारिक पत्र प्रेषित किया है।


बीती दिनांक 31 मार्च 2026 को भेजे गए इस पत्र में नगर पंचायत ने 13 मार्च 2026 को हुई बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव संख्या 17 का उल्लेख करते हुए क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों के लिए सीएसआर फंड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।


प्रस्ताव के अनुसार, नगर क्षेत्र में बढ़ती श्वास एवं कैंसर जैसी बीमारियों की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता जताई गई है। साथ ही पर्यावरण और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रजत जयंती पार्क के रखरखाव के लिए माली एवं सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था करना।


इसके अतिरिक्त, पार्क के समीप बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण, स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता देते हुए 50 प्रतिशत तक रोजगार उपलब्ध कराने तथा जनस्वास्थ्य हित में एम्बुलेंस, आवश्यक उपकरण और स्टाफ की व्यवस्था जैसे प्रस्ताव भी पत्र में शामिल किए गए हैं।


नगर पंचायत ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि ये सभी कार्य लालकुआं क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य, रोजगार और जीवन स्तर को सुधारने के उद्देश्य से प्रस्तावित हैं, जिनमें सीएसआर के माध्यम से सहयोग अपेक्षित है।


यह पहल उद्योग और स्थानीय निकाय के बीच समन्वय स्थापित कर क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देने की मंशा को दर्शाती है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल इन जनहित प्रस्तावों पर किस प्रकार सकारात्मक निर्णय लेती है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823