Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) गुरु पूर्णिमा पर दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने श्री महालक्ष्मी मंदिर में किया दर्शन-पूजन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

लालकुआँ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के हल्दूचौड़ मंडल स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर देवाधिदेव एवं अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु का मार्गदर्शन व्यक्ति के जीवन को सही दिशा प्रदान करता है तथा आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार करता है। उन्होंने कहा कि गुरु के सान्निध्य में ही ज्ञान, संस्कार और जीवन मूल्यों की प्राप्ति होती है, जो व्यक्ति को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती है।

दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने सभी प्रदेशवासियों से गुरुजनों का सम्मान करने तथा उनके बताए आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कामना की कि गुरु पूर्णिमा का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति लेकर आए।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823