Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं में कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, दो तस्कर गिरफ्तार, SSP के निर्देश पर चल रहा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन”


लालकुआं। जनपद नैनीताल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों से दो कच्ची शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीमों ने यह कार्रवाई की।


पहली कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने वीआईपी गेट लालकुआं क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान रामवीर (52 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 81 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दया किशन सती, कांस्टेबल तरुण मेहता और कांस्टेबल कमल विष्ट शामिल रहे।


वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने इमलीघाट गौला नदी क्षेत्र से रघुवीर सिंह (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया। व मोटरसाइकिल (TVS स्पोर्ट्स, UK06H-4341) से 63 लीटर अवैध कच्ची शराब का परिवहन कर रहा था। इस टीम में उपनिरीक्षक अंजू जेठी, कांस्टेबल दयाल नाथ और कांस्टेबल कमल विष्ट शामिल थे।


दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823