wh लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं में राहुल गांधी का पुतला दहन, भाजपा ने लगाया देश की छवि धूमिल करने का आरोप, देखें पूरी रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं में राहुल गांधी का पुतला दहन, भाजपा ने लगाया देश की छवि धूमिल करने का आरोप, देखें पूरी रिपोर्ट:-

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा कथित अर्धनग्न प्रदर्शन को देश की छवि के खिलाफ बताते हुए लालकुआं के मुख्य चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी की मौजूदगी में राहुल गांधी का पुतला फूंकते भाजपाई


युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा पुतला फूंका।
दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि एआई समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में, जहां विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और छोटी-बड़ी वैश्विक कंपनियों के सीईओ ने प्रतिभाग किया, वहां यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा अर्धनग्न प्रदर्शन किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कृत्य से देश की छवि अंतरराष्ट्रीय मंच पर धूमिल हुई है।
उन्होंने राहुल गांधी से इस प्रकरण पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। वहीं भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस पार्टी से देश की जनता से क्षमा याचना करने को कहा। इस दौरान मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, लालकुआं भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी एवं महामंत्री धीरज सम्मल “बॉबी”, विनोद शर्मा, चंदन बिष्ट, रोहन चौधरी, हेम जोशी, भारत जेठा सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समय पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा और स्थिति सामान्य बनी रही।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823