Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं में अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, 125 पाउच बरामद


लालकुआं। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 125 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” के अंतर्गत जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


पुलिस टीम द्वारा 15 मार्च 2026 को क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग के दौरान 2 किलोमीटर फाटक के सामने टांडा जंगल क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक प्लास्टिक के कट्टे में रखे 125 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी की पहचान राजकुमार पुत्र मुरारी लाल निवासी निर्मल कॉलोनी वीआईपी गेट लालकुआं के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दया किशन सती, कांस्टेबल आनंदपुरी, कांस्टेबल दयाल नाथ और कांस्टेबल कमल बिष्ट शामिल

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823