wh लालकुआं (नैनीताल) व्यापार मंडल चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन, व्यापारियों से एकजुट होकर मतदान की अपील…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं (नैनीताल) व्यापार मंडल चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन, व्यापारियों से एकजुट होकर मतदान की अपील…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) व्यापार मंडल चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन, व्यापारियों से एकजुट होकर मतदान की अपील……

व्यापार मंडल चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन, व्यापारियों से एकजुट होकर मतदान की अपील

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, लालकुआं के वर्ष 2026-2029 कार्यकाल हेतु होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्धन एवं प्रदेश संगठन मंत्री हितेन्द्र भसीन के संयुक्त करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करता रहा है और आगे भी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य करता रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि चुनाव पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराए जाएंगे, जिससे प्रत्येक व्यापारी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने भी अपने विचार रखे और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!


इस मौके पर चुनाव कार्यालय में मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार शर्मा के अलावा चुनाव अधिकारी संजय जोशी, सहायक चुनाव अधिकारी राजकुमार सेतिया, रंजीत बोरा, अरुण जोशी, सुभाष नागर, दीप नयाल सहित नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, निवर्तमान अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, संजय अरोरा, हेमंत नरूला, हरबंश सिंह, राकेश गुप्ता, सभासद धन सिंह बिष्ट, लालचंद्र सिंह, महेश चौधरी, पीयूष मिश्रा, नारायण सिंह बिष्ट, दिनेश लोहनी, आशीष भाटिया,।अरुण प्रकाश, प्रेमनाथ पंडित, हरीश बिसौती, पंकज बत्रा, आजम खान, मोहम्मद हफीज आदि व्यापारी गण मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823