Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर “द फाउंडेशन एकेडमी” में विविध कार्यक्रम आयोजित

बिंदुखत्ता (नैनीताल) नैनीताल जनपद के बिंदुखत्ता स्थित सुदूर ग्राम रावत नगर में संचालित द फाउंडेशन एकेडमी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विविध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर चिल्ड्रन’एस एकेडमी हल्दूचौड़ के प्रबंधक श्रीष पाठक तथा होली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल लालकुआं के प्रबंधक अजय चौधरी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ विज्ञान आधारित मॉडलों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई।

विद्यार्थियों ने सैटेलाइट, सोलर कार सहित विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों के मॉडल तैयार कर उनके कार्य करने की प्रक्रिया की जानकारी उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को दी। बच्चों की वैज्ञानिक सोच और आत्मविश्वास को देखकर अतिथिगण विशेष रूप से प्रभावित हुए।


मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह लोटनी ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं जिज्ञासा को बढ़ावा देते हैं।


विद्यालय के प्रबंधक सत्यवीर त्यागी ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने घोषणा की कि शीघ्र ही विद्यालय को 10वीं और 12वीं तक अपग्रेड किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सके।


कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जबकि अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823