Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) व्यापार मंडल चुनाव से पहले बड़ी कवायद, सदस्यता अभियान का आगाज 26 मार्च से, संजय जोशी के नेतृत्व में चलेगा अभियान

नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला नैनीताल की नगर इकाई लालकुआं के चुनाव को लेकर 26 मार्च से सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा रही है।

जिला महामंत्री हर्षवर्धन पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य सदस्यता प्रभारी संजय जोशी के नेतृत्व में 8 सदस्यीय टीम गठित की गई है।

टीम में संजीव शर्मा, अशोक अग्रवाल, अरुण जोशी, राज कुमार सेतिया, इस्तकार अंसारी, दीप नयाल, अनिल सिंह ‘संजू’ और सुभाष नागर शामिल हैं, जो डोर-टू-डोर जाकर व्यापारियों को सदस्यता दिलाएंगे।


संगठन की ओर से लालकुआं के सभी व्यापारियों से सदस्यता ग्रहण करने की अपील की गई है। सदस्यता के लिए दुकान का लाइसेंस, बिजली या पानी का बिल, जीएसटी या फर्म से संबंधित प्रमाणपत्र देना अनिवार्य होगा। साथ ही, एक दुकान से केवल एक व्यक्ति को ही सदस्य बनाया जाएगा।


जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता के लिए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है और सभी व्यापारियों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि निवर्तमान कार्यकारिणी भी सदस्यता अभियान में सक्रिय सहयोग

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823