Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल)


लालकुआं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेंचुरी पल्प एंड पेपर में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की


मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संचालन अधिकारी प्रणव शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक कर्तव्य बन चुका है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल संरक्षण अपनाने तथा प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह कोश्यारी, लालकुआं के इस मामले पर हुई चर्चा


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेंचुरी के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा ने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं तथा पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण पूरी दुनिया पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे में उद्योगों, संस्थाओं और आम नागरिकों को मिलकर हरित विकास की दिशा में कार्य करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह कोश्यारी, लालकुआं के इस मामले पर हुई चर्चा


उन्होंने बताया कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि जल संरक्षण, भूमि संरक्षण और जैव विविधता को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उनके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी निभाने की अपील की।
नरेश चंद्रा ने जानकारी दी कि सेंचुरी पल्प एंड पेपर द्वारा वर्ष 2025-26 में 222.11 लाख पौधों का वृक्षारोपण एवं किसानों को पौध वितरण किया गया है। वहीं वर्ष 2026-27 के लिए 250 लाख पौधों के वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के साथ 200 एकड़ भूमि में वृक्षारोपण के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी किया गया है, जिसके तहत पौधारोपण कार्य शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह कोश्यारी, लालकुआं के इस मामले पर हुई चर्चा


कार्यक्रम में मुख्य वित्त अधिकारी महेंद्र कुमार हरित, संजय यादव, संजय बाजपेयी, अमृत सैनी, अनिल दुबे, राजेश कुमार, महेश शर्मा, वंदना पंत, सुभिता रावत एवं भरत पांडेय सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन: विश्व पर्यावरण दिवस पर सेंचुरी पल्प एंड पेपर में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते अधिकारी एवं कर्मचारी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823