wh लालकुआं न्यूज़। नगर की इन ज्वलंत समस्याओं के संबंध में सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन, शायद अब हो सकेगा समस्या का समाधान……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं न्यूज़। नगर की इन ज्वलंत समस्याओं के संबंध में सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन, शायद अब हो सकेगा समस्या का समाधान……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं न्यूज़। नगर की इन ज्वलंत समस्याओं के संबंध में सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन, शायद अब हो सकेगा समस्या का समाधान…….

हल्द्वानी : लालकुआं क्षेत्र की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन देते हुए यथाशीघ्र जनहित में इन मांगों पर कार्रवाई करने की आग्रह किया।

सांसद श्री भट्ट को दिए ज्ञापन में बताया गया है कि लालकुआं नगर से हल्द्वानी जाने वाले नव निर्मित नेशनल हाइवे पर डिवाइडर स्ट्रीट लाइटें तो लगाई गई हैं, लेकिन लालकुआं से हल्दूचौड़ तक के 4 किलोमीटर क्षेत्र में लाइटें नहीं लगाई गई हैं।

यह क्षेत्र हाथियों के झुंड और अन्य वन्य जीवों के विचरण का स्थान है, और रात के समय अंधेरे के कारण इन जानवरों से वाहन चालकों और राहगीरों का सामना हो जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

इसके अतिरिक्त, यहां गोवंशीय पशु भी विचरण करते हैं. जिसके कारण हाल ही में दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें कई लोगों की मौत भी हो गई। ऐसी परिस्थितियों में स्ट्रीट लाइटों की स्थापना अति आवश्यक है, ताकि वाहन चालक और राहगीर दूर से इन जानवरों को देख सकें और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

इसके अतिरिक्त लालकुआं नगर में रोडवेज बस चालकों द्वारा बस स्टोपेज न होने के कारण नगरवासियों को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जबकि लालकुआं और इससे लगे हुए बिन्दुखत्ता क्षेत्र की आबादी लगभग एक लाख है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

इस जटिल समस्या के निदान हेतु लालकुआं में रोडवेज बसों के रूकने हेतु कम से कम एक स्टापेज बनाये जाने की आवश्यता है। ताकि क्षेत्रवासियों की आवागमन संबंधी समस्या का सामाधान हो सके। और लालकुआं में रोडवेज बस अड्डे का निर्माण किया जाए

साथ ही रेलवे द्वारा पुरानी पार्किंग बन्द कर दिये जाने से लोगों को अपने वाहन पार्क करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिससे सड़क पर जहां तहां वाहन पार्क हो रहे है जिससे मार्ग संकरे हो गये हैं और इन्हीं बेतरतीव पार्क वाहनों से जाम की स्थिति बनी रहती है साथ ही दुर्घटनाओं का भय भी बना रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

इस समस्या के सामाधान हेतु रेलवे की पुरानी पार्किंग को पूर्ववत खुलवाया जाना अति आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया जी गोलापार के मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल जी ब्लॉक प्रमुख कालाढूंगी रवि कन्याल जी नैनीताल के सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत जी भी मौजूद थे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823