wh लालकुआं न्यूज़। तहसीलदार मनीषा बिष्ट सहित ये विभाग एक्शन मोड पर, किया ऐसा काम ताकि जनता ना हो परेशान…..देखें वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं न्यूज़। तहसीलदार मनीषा बिष्ट सहित ये विभाग एक्शन मोड पर, किया ऐसा काम ताकि जनता ना हो परेशान…..देखें वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं न्यूज़। तहसीलदार मनीषा बिष्ट सहित ये विभाग एक्शन मोड पर, किया ऐसा काम ताकि जनता ना हो परेशान…..देखें वीडियो

लालकुआं न्यूज़। तहसीलदार मनीषा बिष्ट सहित ये विभाग एक्शन मोड पर, किया ऐसा काम ताकि जनता ना हो परेशान…..

लालकुआं तहसीलदार मनीषा बिष्ट के संयुक्त तत्वाधान में नगर पंचायत लालकुआं, जिला पंचायत एवं राजस्व विभाग के द्वारा गोवंशीय पशुओं को गौशाला भेजने का काम किया जिससे क्षेत्र के लोगों और आवागमन करने वाले राहगीरों ने राहत की सांस ली।


मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्रवासियों को गोवंशीय पशुओं से निजात दिलाने के लिए तहसीलदार मनीषा बिष्ट के तत्वाधान में यहां बिंदुखत्ता, हल्दुचौड़ एवं लालकुआं 2 किलोमीटर क्षेत्र से लगभग 15 गोवंशीय पशुओं को गौशाला हल्दुचौड़ पहुंचाया गया ताकि आवागमन कर रहे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

बताते चलें कि आवारा पशुओं सहित गोवंशीय पशुओं की वजह से अब तक कई लोग सड़क हादसे में अपनी जान गंवा चुके हैं तो कई घायल भी हो चुके हैं।

इसी के दृष्टिगत तहसीलदार मनीषा बिष्ट के द्वारा नगर पंचायत लालकुआं जिला पंचायत नैनीताल और राजस्व विभाग की टीम के संयुक्त तत्वाधान में ऐसे पशुओ को पड़कर गौशाला भिजवाया गया ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

वहीं तहसीलदार मनीषा बिष्ट का कहना है कि यह कार्य लगातार जारी रहेगा।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823