wh लालकुआं न्यूज़। वन विभाग के पथ वृक्षारोपण का विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने किया शुभारंभ - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं न्यूज़। वन विभाग के पथ वृक्षारोपण का विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने किया शुभारंभ - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं न्यूज़। वन विभाग के पथ वृक्षारोपण का विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने किया शुभारंभ

लालकुआं

रिपोर्ट:- शैलेंद्र कुमार सिंह

वन विभाग के पथ वृक्षारोपण का विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने किया शुभारंभ

मानसून सीजन के दृष्टिगत वन विभाग ने एक अच्छी पहल की है जिसमें नेशनल हाईवे 109 के किनारे पर 700 पेड़ लगाए जाने की योजना पर काम किया जा रहा है जिसके तहत आज लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने नेशनल हाईवे 109 पर चल रहे वन विभाग के कार्यक्रम में पहुंचकर पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि पौधारोपण के साथ-साथ उसकी उचित देखरेख भी जरूरी है तभी यह धरा हरी भरी हो सकती है उन्होंने वन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए सभी लोगों से अपील की है कि प्रत्येक व्यक्ति पधारोपण करें ताकि आने वाला हमारा भविष्य सुरक्षित रह सके। वहीं तराई केंद्रीय वन विभाग के डीएफओ उमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि वन विभाग समय-समय पर पौधारोपण कार्यक्रम करता रहता है इसी क्रम में नेशनल हाईवे 109 के चौड़ीकरण के दौरान जो पेड़ काटे गए थे उनकी क्षतिपूर्ति के लिए यहां 700 पेड़ लगाए जा रहे हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823