wh लालकुआं न्यूज:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने LBS महाविद्यालय हल्दूचौड़ में स्नातक कक्षाएं संचालित करवाने को लेकर सीएम को लिखा पत्र…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं न्यूज:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने LBS महाविद्यालय हल्दूचौड़ में स्नातक कक्षाएं संचालित करवाने को लेकर सीएम को लिखा पत्र…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं न्यूज:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने LBS महाविद्यालय हल्दूचौड़ में स्नातक कक्षाएं संचालित करवाने को लेकर सीएम को लिखा पत्र….

लालकुआं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने विधानसभा लालकुआं क्षेत्र के हल्दूचौड़ में स्थित लाल शास्त्री राजकीय महाविद्यालय में एमए योगा सहित अन्य विषयों में स्नातक स्तर की कक्षाएं संचालित किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजा है।

मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा है कि महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं लंबे समय से विशेष रूप से एमए योगा एवं अन्य विषयों में उच्च शिक्षा की व्यवस्था किए जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्नातक स्तर की कक्षाएं संचालित नहीं होने के कारण ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अन्य स्थानों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

उन्होंने कहा कि हल्दूचौड़ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के भविष्य और क्षेत्र के शैक्षिक विकास को ध्यान में रखते हुए वर्तमान सत्र 2026 से महाविद्यालय में एमए योगा एवं अन्य विषयों में स्नातक स्तर की कक्षाएं शुरू किया जाना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

प्रदेश महामंत्री कोश्यारी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि छात्रहित और जनहित को देखते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर लाल शास्त्री राजकीय महाविद्यालय, हल्दूचौड़ में स्नातक स्तर की कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

इस पहल को क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823