wh लालकुआं न्यूज:- नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 25 से अधिक प्रस्ताव पारित, आगामी बैठक में सेंचुरी मिल प्रबंधन को भी बुलाने का लिया निर्णय - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं न्यूज:- नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 25 से अधिक प्रस्ताव पारित, आगामी बैठक में सेंचुरी मिल प्रबंधन को भी बुलाने का लिया निर्णय - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं न्यूज:- नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 25 से अधिक प्रस्ताव पारित, आगामी बैठक में सेंचुरी मिल प्रबंधन को भी बुलाने का लिया निर्णय

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं की बोर्ड बैठक में इस बार वायु और ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा प्रमुख रूप से छाया रहा। बढ़ते प्रदूषण से लोगों में श्वास और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को देखते हुए बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाया है।

सुरेन्द्र सिंह लोटनी, अध्यक्ष, नगर पंचायत, लालकुआं


नगर पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की, जबकि संचालन अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत ने किया। बैठक में नगर के विकास और जनहित से जुड़े 25 से अधिक प्रस्ताव पारित किए गए।

भुवन पाण्डे, सभासद, वार्ड 7, नगर पंचायत, लालकुआं


बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर पंचायत बोर्ड आगामी बैठक में सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल प्रबंधन को भी सूचित कर उन्हें बैठक में शामिल करेगा।

धन सिंह बिष्ट, सभासद, वार्ड 2, नगर पंचायत, लालकुआं

बैठक में यह भी कहा गया कि प्रदूषण की समस्या को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इसके अलावा बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निष्प्रयोज्य भूमि पर गौशाला निर्माण और उसके संचालन, भवन खरीद-फरोख्त के मामलों में स्टाम्प शुल्क जमा कर नामांतरण प्रक्रिया, हाट बाजार स्थल पर बहुउद्देशीय कॉम्प्लेक्स निर्माण, तहसील गेट निर्माण और नगर में मुख्य मार्गों के दोनों ओर सौंदर्यीकरण जैसे प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।


स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में नगर पंचायत के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नागरिकों के लिए आभार कार्यक्रम आयोजित करने, गर्मी से बचाव के लिए वाटर कूलर स्थापित करने, एमआरएफ सेंटर के विस्तार और सभी वार्डों में स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित कराने के प्रस्ताव भी बैठक में पारित किए गए।


बैठक में नगर पंचायत के सभी सदस्यगण और कर्मचारी मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823