wh Lalkuan News: कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अस्मिता मिश्रा ने तेज किया चुनाव प्रचार, वरिष्ठ कांग्रेसी इंदर पाल आर्य भी समर्थन में पहुंचे - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Lalkuan News: कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अस्मिता मिश्रा ने तेज किया चुनाव प्रचार, वरिष्ठ कांग्रेसी इंदर पाल आर्य भी समर्थन में पहुंचे - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Lalkuan News: कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अस्मिता मिश्रा ने तेज किया चुनाव प्रचार, वरिष्ठ कांग्रेसी इंदर पाल आर्य भी समर्थन में पहुंचे

Lalkuan News: कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अस्मिता मिश्रा ने चुनाव प्रचार किया तेज, वरिष्ठ कांग्रेसी इंदर पाल आर्य भी समर्थन में पहुंचे

लालकुआं
(रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह)

कांग्रेस पार्टी से नगर पंचायत लालकुआं की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डॉ अस्मिता मिश्रा ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। आज उन्होंने विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए मुख्य बाजार में भी बड़े पैमाने पर जनसंपर्क अभियान चलाया इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंदर पाल आर्य सहित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा और तमाम समर्थक भी मौजूद रहे।

डॉ अस्मिता मिश्रा, कांग्रेस प्रत्याशी, लालकुआं

डॉ अस्मिता ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उन्होंने नगर पंचायत लालकुआं क्षेत्र के विकास का रोड मैप तैयार कर लिया है अगर जनता आशीर्वाद देती है तो वह विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित करने का काम करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......
इंदर पाल आर्या, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, उत्तराखंड

उन्होंने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में उनका जनसंपर्क अभियान चल रहा है और जनता का रुझान भी उनके पक्ष में देखने को मिल रहा है। ऐसे में यदि जनता ने पूर्ण बहुमत रूपी आशीर्वाद दिया तो वह नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को बढ़ावा देंगी।

रवि शंकर तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता

उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी समस्या यहां रोडवेज बस अड्डे की है यदि उन्हें मौका मिला तो वह है शासन-प्रशासन साथ मिलकर इस समस्या का अवश्य समाधान करेंगी। इसके अलावा लालकुआं नगर में बाईपास ना होने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता है बाईपास के मामले को वह प्राथमिकता के तौर पर निस्तारण करने का प्रयास करेंगी साथ ही मालिकाना की एक जटिल समस्या लालकुआं वासियों के लिए बनी हुई है इस पर भी प्रभावी तरीके से अमल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!
लालकुआं बाजार में जनसम्पर्क अभियान में कांग्रेसी नेता

इसके अलावा क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रभाव को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे ताकि युवाओं का काम के प्रति ध्यान आकर्षित हो सके।

वही डॉ अस्मिता मिश्रा के समर्थन में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कांग्रेस SC विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदर पाल आर्य ने कहा कि पार्टी के शीर्ष दिशा निर्देश पर वह लालकुआं पहुंचे हैं और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार प्रसार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

उन्होंने कहा कि लालकुआं में कांग्रेस पार्टी ने ही विकास किया है और अध्यक्ष बनने के बाद डॉक्टर अस्मिता मिश्रा भी पूर्व की भांति विकास कार्यों को गति देने का काम करेगी।

वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रवि शंकर तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाए हुए है और जनमानस का सहयोग कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अस्मित मिश्रा की जीत तय है और उसके बाद विकास कार्यों को तेजी से करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर कई कांग्रेसी नेता उनके साथ मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823