wh Lalkuan News: हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष बने रोहित दुम्का को पत्रकार यूनियन सहित इन्होंने दी शुभकामनाएं - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Lalkuan News: हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष बने रोहित दुम्का को पत्रकार यूनियन सहित इन्होंने दी शुभकामनाएं - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Lalkuan News: हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष बने रोहित दुम्का को पत्रकार यूनियन सहित इन्होंने दी शुभकामनाएं

Lalkuan News: हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष बने रोहित दुम्का को पत्रकार यूनियन सहित इन्होंने दी शुभकामनाएं

लालकुआं (नैनीताल)

नैनीताल जनपद की लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भारतीय जनता पार्टी के हल्दूचौड़ के मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी विजय “रोहित” दुम्का को मिलने के बाद उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष रंजीत बोरा और महामंत्री दीप चंद्र जोशी सहित भाजपा नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Lalkuan News: हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष बने रोहित दुम्का को पत्रकार यूनियन सहित इन्होंने दी शुभकामनाएं

हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद रोहित दुम्का ने शीर्ष नेतृत्व और क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें पार्टी आलाकमान ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ पालन करेंगे साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम भी उठाएंगे।

Lalkuan News: हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष बने रोहित दुम्का को पत्रकार यूनियन सहित इन्होंने दी शुभकामनाएं

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह पूर्व में हल्दूचौड़ मंडल में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और अब पार्टी ने उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है यह उनके लिए गर्व की बात है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन है।

इतना ही नहीं वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य जग्गी बंगर (हल्दूचौड़) की सीट भाजपा के खाते में है भविष्य में होने वाले चुनाव में वह जिला पंचायत सदस्य की सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरा रहे इसको लेकर प्रयासरत रहेंगे।

उन्होंने कहा कि उनका मंडल अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र को कवर करता है इसलिए वह आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित ग्राम प्रधानों, बीडीसी मेंबरों को अधिक से अधिक संख्या में जीत की ओर अग्रसर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों में मुख्य रूप से गोविंद सामंत, चंदन बिष्ट, लाखन सिंह मेहता, रोहन चौधरी, प्रवीण शर्मा, दीपू मेहरा, चंद्रशेखर पांडे, प्रमोद कलोनी, जगदीश रौतेला आदि शामिल रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823