wh लालकुआं न्यूज:- 39 वर्षों की सफल सेवा के बाद हरिश्चंद्र अवस्थी सेवानिवृत्त, नैनीताल आंचल दुग्ध संघ ने दी भावभीनी विदाई - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं न्यूज:- 39 वर्षों की सफल सेवा के बाद हरिश्चंद्र अवस्थी सेवानिवृत्त, नैनीताल आंचल दुग्ध संघ ने दी भावभीनी विदाई

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में यांत्रिक अनुभाग के अवर अभियंता हरिश्चंद्र अवस्थी के सेवानिवृत्त होने पर दुग्ध संघ परिसर में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुग्ध संघ परिवार ने उन्हें पुष्पगुच्छ, शाल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुए उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि हरिश्चंद्र अवस्थी ने अपने 39 वर्षों के सेवाकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संस्था को अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने कहा कि अवस्थी की कार्यकुशलता, अनुशासन और अनुभव का लाभ दुग्ध संघ को लंबे समय तक मिलता रहा, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने व्यवहार, कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा से सभी के बीच विशेष पहचान बनाई। सभी ने उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए सेवानिवृत्ति जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, वरिष्ठ सहायक सुरेश चंद्र, प्रभारी यातायात पूरन चंद्र मिश्रा, रश्मि धामी, डॉ. रमेश मेहता, विपिन तिवारी, खलील अहमद, विजय चौहान, विमल कुमार सहित दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाश पंत, प्रकाश पंत, प्रियंका पंत, आशीष अवस्थी एवं भास्कर अवस्थी सहित अन्य गणमान्य लोग भी समारोह में उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823