wh Lalkuan News: अगर हो गए हैं बीमार तो यहां मिल रही नि:शुल्क दवाइयां और हो रहा नि:शुल्क चिकित्सा परीक्षण - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Lalkuan News: अगर हो गए हैं बीमार तो यहां मिल रही नि:शुल्क दवाइयां और हो रहा नि:शुल्क चिकित्सा परीक्षण - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Lalkuan News: अगर हो गए हैं बीमार तो यहां मिल रही नि:शुल्क दवाइयां और हो रहा नि:शुल्क चिकित्सा परीक्षण

लालकुआं

रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

द हंस फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को दे रहा निशुल्क दवाइयां और चिकित्सा परीक्षणएंकर:-

द हंस फाउंडेशन की ओर से जनहित को लेकर चलाये जा रहे निशुल्क चिकित्सीय परीक्षण एवं निशुल्क दवाई वितरण कार्यक्रम के तहत फाउंडेशन की एंबुलेंस और चिकित्सक आज बिंदुखत्ता के कई ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे और स्थानीय लोगों का निशुल्क चिकित्सीय परीक्षण करने के उपरांत उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई।

Lalkuan News: अगर हो गए हैं बीमार तो यहां मिल रही नि:शुल्क दवाइयां और हो रहा नि:शुल्क चिकित्सा परीक्षण

वहीं फाउंडेशन के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुरेश भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि द हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगलाजी और भोलेजी महाराज हैं जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक हित को ध्यान में रखते हुए ये फाउंडेशन कई सेक्टरों में काम करता है।

हल्द्वानी ब्लॉक और लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में एंबुलेंस के माध्यम से लोगों के घर तक चिकित्सीय परीक्षण और दवाई वितरण का कार्य किया जाता है और यह सब कुछ निशुल्क होता है इसके अलावा अस्पताल और अन्य सामाजिक हित को लेकर भी फाउंडेशन कार्य करता रहता है।

वहीं स्थानीय निवासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि हंस फाउंडेशन की मदद से उन्हें उनके घर तक चिकित्सीय सुविधाएं मिल रही हैं अगर यह फाउंडेशन मदद ना करें तो लोगों को हल्द्वानी जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है और खर्चा भी अधिक होता है इसलिए सभी लोग हंस फाउंडेशन को धन्यवाद प्रेषित करते हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823