wh Lalkuan News: विधायक मोहन सिंह बिष्ट की मौजूदगी में भाजपाइयों ने जताई खुशी, बांटी मिठाई, ये रही वजह…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Lalkuan News: विधायक मोहन सिंह बिष्ट की मौजूदगी में भाजपाइयों ने जताई खुशी, बांटी मिठाई, ये रही वजह…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Lalkuan News: विधायक मोहन सिंह बिष्ट की मौजूदगी में भाजपाइयों ने जताई खुशी, बांटी मिठाई, ये रही वजह……

Lalkuan News: विधायक मोहन सिंह बिष्ट की मौजूदगी में भाजपाइयों ने जताई खुशी, ये रही वजह

लालकुआं (शैलेन्द्र कुमार सिंह)

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुख्य चौराहे पर एकत्र होकर विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट की मौजूदगी में एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया।

बताते चलें की दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत और आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के बाद भाजपाइयों ने खुशी का इजहार किया इस मौके पर यहां ढोल नगाड़े बजाते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट की मौजूदगी में भाजपा नेताओं ने खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि आम आदमी पार्टी का सत्ता से बेदखल होना तय था क्योंकि जब वह दिल्ली चुनाव प्रचार करने गए थे तब उन्होंने देखा की जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में है और मोदी सरकार की नीतियों से आम जनमानस खुश है जबकि आम आदमी पार्टी के नेता मुफ्त की रेवड़ियां बांटने का प्रलोभन देते रहे साथ ही जनता से किए वादे भी पूरे नहीं किये।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

इसलिए दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल करने का काम किया और अब भाजपा राज में जन सरोकारों से जुड़े कार्य तेज गति से प्रारंभ किए जाएंगे।

वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान ने कहा कि जो अरविंद केजरीवाल सत्ता हासिल करने से पहले सामान्य जीवन व्यतीत करने की बात कर रहे थे उन्होंने सत्ता में रहते हुए अपने लिए शीश महल का निर्माण कराया और बड़ी-बड़ी लग्जरी गाड़ियों में घूम रहे थे मगर जनता उनके इन इरादों को समझ चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

इसलिए जनता ने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी को जिताने का काम किया है। अब भारतीय जनता पार्टी के राज में डबल इंजन के माध्यम से विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे।

इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पवन चौहान, हेमंत नरूला, दीवान सिंह बिष्ट, विनोद श्रीवास्तव, बॉबी सम्मल, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, संजीव शर्मा, हरीश नैनवाल, महेश कश्यप, जमील अहमद, पंचम लाल कश्यप, धर्मवीर मौर्य, अरुण जोशी, संजय अरोड़ा, आशीष भाटिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823