wh Lalkuan News: निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह लोटनी ने दिखाई ताकत, कराया नामांकन, कहा:- सैनिक हूं लड़ना जानता हूं पीछे नहीं हटूंगा, देखें रिपोर्ट और इंटरव्यू - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Lalkuan News: निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह लोटनी ने दिखाई ताकत, कराया नामांकन, कहा:- सैनिक हूं लड़ना जानता हूं पीछे नहीं हटूंगा, देखें रिपोर्ट और इंटरव्यू - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Lalkuan News: निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह लोटनी ने दिखाई ताकत, कराया नामांकन, कहा:- सैनिक हूं लड़ना जानता हूं पीछे नहीं हटूंगा, देखें रिपोर्ट और इंटरव्यू

लालकुआं (रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह)

नगर पंचायत लालकुआं सीट से अध्यक्ष पद पर टिकट के लिए आस लगाए भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री सुरेंद्र सिंह लोटनी को पार्टी आलाकमान द्वारा टिकट नहीं दिए जाने से नाराज होकर उन्होंने बगावत का रुख अपनाते हुए निर्वाचन कार्यालय लालकुआं पहुंचकर निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया।

सुरेंद्र सिंह लोटनी, निर्दलीय अध्यक्ष, प्रत्याशी

इसके बाद उन्होंने बड़ी संख्या में रैली निकाली जिसमें अधिकांश वोटर नजर आए। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि वह भाजपा से टिकट की आस लगाए हुए थे क्योंकि वह एक सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी के रूप में पार्टी को अपनी सेवाएं दे रहे थे मगर पार्टी वाला कमान ने उन्हें टिकट नहीं दिया।

निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह लोटनी के नामांकन के बाद उनके समर्थन में उमड़ा जन सैलाब

इसलिए उन्होंने निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास कार्यों में लगातार जनता को गुमराह करने का काम किया गया है जो अब नहीं होगा। जनता के आशीर्वाद की बदौलत वह नगर में विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित करने का काम करेंगे। उनसे जब पूछा गया की पार्टी हाई कमान अगर उन्हें मनाने की कोशिश करता है तो उन्होंने सीधा जवाब देते हुए कहा कि वह एक सैनिक है और सैनिक है सिर्फ लड़ना जानता है इसलिए पीछे हटने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उनका सिर्फ एक लक्ष्य है कि जनता के आशीर्वाद के बाद लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र का चहुँमुखी विकास किया जाए।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823