wh लालकुआं न्यूज़:- यूजीसी नियम संशोधन को लेकर भाजपा में अंतर्कलह, हल्दूचौड़ मंडल महामंत्री ने खोला मोर्चा…….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं न्यूज़:- यूजीसी नियम संशोधन को लेकर भाजपा में अंतर्कलह, हल्दूचौड़ मंडल महामंत्री ने खोला मोर्चा…….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं न्यूज़:- यूजीसी नियम संशोधन को लेकर भाजपा में अंतर्कलह, हल्दूचौड़ मंडल महामंत्री ने खोला मोर्चा……..

यूजीसी नियम संशोधन को लेकर भाजपा में अंतर्कलह, हल्दूचौड़ मंडल महामंत्री ने खोला मोर्चा

लालकुआं/हल्दूचौड़।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) में किए गए कथित भेदभाव आधारित नियम संशोधन को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। बाहरी संगठनों, छात्र समूहों और कुछ सरकारी कर्मचारियों के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के भीतर भी इस मुद्दे पर खुला विरोध सामने आने लगा है। नैनीताल जनपद की लालकुआं विधानसभा अंतर्गत हल्दूचौड़ मंडल में भाजपा के मंडल महामंत्री राजकुमार फुलारा ने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........
राजकुमार फुलारा, मंडल महामंत्री, भाजपा हल्दूचौड़


भाजपा हल्दूचौड़ मंडल महामंत्री राजकुमार फुलारा ने कहा कि वह लंबे समय से पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे हैं और वर्तमान में मंडल महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं, बावजूद इसके वह यूजीसी में किए गए नियमों में बदलाव का पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यूजीसी द्वारा लाए गए नए नियम भेदभावपूर्ण हैं और इससे शिक्षा व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........
राजकुमार फुलारा, मंडल महामंत्री, भाजपा हल्दूचौड़

राजकुमार फुलारा ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सांसद अजय भट्ट से इस मामले में सार्थक पहल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सांसद को केंद्र सरकार के समक्ष यह मुद्दा गंभीरता से उठाना चाहिए और यूजीसी में पूर्व की यथास्थिति बनाए रखने के लिए प्रयास करने चाहिए।


उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यूजीसी में लाए गए नए नियमों को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। यदि सरकार ने इस मांग पर ध्यान नहीं दिया तो आम जनता और शिक्षा जगत से जुड़े लोग आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। फुलारा के इस बयान के बाद यूजीसी नियम संशोधन को लेकर भाजपा के भीतर उभरते असंतोष की चर्चा तेज हो गई है, जिससे सियासी हलकों में भी हलचल मच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823