wh लालकुआं न्यूज:- जस्टिस फॉर नेचर एंड लाइफ एनजीओ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं न्यूज:- जस्टिस फॉर नेचर एंड लाइफ एनजीओ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं न्यूज:- जस्टिस फॉर नेचर एंड लाइफ एनजीओ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

लालकुआं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जस्टिस फॉर नेचर एंड लाइफ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में अंबेडकर नगर वार्ड नंबर-1 स्थित ग्रीन पार्क तथा हल्द्वानी स्टोन कंपनी परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने प्रतिभाग करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण और नियमित देखभाल भी आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ लोगों को छाया और फल प्रदान कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, एनजीओ के अध्यक्ष अमित सैनी, कोषाध्यक्ष स्वेता, सभासद भुवन पांडे, हेमंत पांडे, योगेश उपाध्याय, धन सिंह बिष्ट, शंटी भाटिया, हल्द्वानी स्टोन कंपनी के मैनेजर संजीव शर्मा, ट्रस्ट के सचिव सईद सिद्दीकी, उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता, सदस्य जावेद खान, अमित अग्रवाल, शैलेन्द्र सिंह, भुवन रूवाली सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823