wh Lalkuan News. यहां लिया जा रहा विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट नाम, वीडियो देखकर समझ जाएंगे आप:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Lalkuan News. यहां लिया जा रहा विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट नाम, वीडियो देखकर समझ जाएंगे आप:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Lalkuan News. यहां लिया जा रहा विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट नाम, वीडियो देखकर समझ जाएंगे आप:-

लालकुआं। राजीव नगर बंगाली कॉलोनी क्षेत्र के लोग लंबे समय से जलभराव की समस्या से परेशान थे और तमाम नेताओं के दौरे एवं अधिकारियों के निरीक्षण के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया था।

यहां समस्या वर्ष 2012 से प्रारंभ हुई थी और लगातार बरसात के मौसम में क्षेत्रवासी आवागमन करने के लिए परेशान हो जाते थे कई बार लोगों ने नेताओं और अधिकारियों से गुहार लगाई मगर आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका।

मगर जैसे ही क्षेत्रवासियों ने डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट को अपना विधायक बनाया उसके बाद उन्होंने विधानसभा में चौमुखी विकास करने का प्राण ले लिया जिसमें सबसे विकराल समस्या इस क्षेत्र की थी जहां जलभराव के समय लोग परेशान रहते थे और पानी निकासी की उचित व्यवस्था की मांग कर रहे थे।

क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के दिशा निर्देशों पर यहां नाला बनाने का कार्य प्रारंभ हुआ इतना ही नहीं पेयजल की समस्या के समाधान के लिए भी नई पाइपलाइन गली में बिछाई जा रही है क्षेत्र वासियों ने विधायक मोहन सिंह बिष्ट को धन्यवाद दिया है।

वहीं भाजपा नेता हरीश नैनवाल और मंडल लालकुआं के मीडिया प्रभारी अरुण जोशी ने कहा कि डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट की दृढ़ इच्छा शक्ति की बदौलत यह कार्य हुआ है और जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

इसके बाद इस क्षेत्र में जल भराव की समस्या कभी नहीं होगी। साथ ही पेयजल के लिए भी गली में नई पाइपलाइन बिछाई जाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

देखें वीडियो:-

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823