wh लालकुआं पुलिस ने कच्ची शराब के साथ युवक तो रामनगर पुलिस ने गांजा बेचती महिला को पकड़ा - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं पुलिस ने कच्ची शराब के साथ युवक तो रामनगर पुलिस ने गांजा बेचती महिला को पकड़ा - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं पुलिस ने कच्ची शराब के साथ युवक तो रामनगर पुलिस ने गांजा बेचती महिला को पकड़ा

लालकुआं व रामनगर पुलिस ने 109 पाउच कच्ची शराब व 34 गांजे के पैकेटो के साथ महिला सहित 02 को किया गिरफ्तार

 *श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025" के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य* से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह फर्त्याल व प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लालकुआं में 109 पाउच अवैध कच्ची शराब तथा रामनगर में एक महिला को 34 गांजे के पैकेटो के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

कोतवाली लालकुआ-

पुलिस टीम द्वारा गौला नदी के पास बने फील्ड के पास से कमलेन्द्र सिंह नेगी पुत्र ध्यान सिंह नेगी निवासी ग्राम खैमरी त0 विसापुर रामपुर उ0प्र0 उम्र0 34 वर्ष हाँल निवासी दानपुर रोड गन्ना सैन्टर हल्द्वानी को 109 पाउच कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम में क्रम संख्या – 58/25 धारा आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया है !

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं

गिरफ्तारी टीम –
1-उ0न0 सोमेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता
2-कानि0 दयाल नाथ
3-कानि0 विरेन्द्र रौतेला
4-कानि0 दिलीप कुमार

कोतवाली रामनगर-

पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04.03.25 को अभियुक्ता आशा उर्फ हमीदा w/o नन्हे त्यागी निवासी नई बस्ती गुलरघट्टी रामगनर उम्र 60 वर्ष जनपद नैनीताल के घऱ में तलाशी ली गयी तो अभियुक्ता के घर से 34 पैकेट (0.466 ग्राम) अवैध गांजे के बरामद हुये ।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी......
लालकुआं पुलिस ने कच्ची शराब के साथ युवक तो रामनगर पुलिस ने गांजा बेचती महिला को पकड़ा

जिसके आधार पर अभियुक्ता के विरुद्द थाना हाजा पर FIR NO 67/25 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया । पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा बताया कि गांजे के मामले में कई बार जेल जा चुके हैं। गांजे की एक पुड़ियो को 200 रुपये में बेचती हूँ ।

गिरफ्तारी टीम-

  1. व0उ0नि0 द्वितीय मनोज नयाल
  2. उ0नि0 सुरभि
  3. हे0कानि नसीम अहमद
  4. का0 संजय कुमार
  5. म0कानि रक्षा रौतेला

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823