wh लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव : महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव : महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर…….

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव में नौवें चरण की मतगणना पूरी होने के बाद विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों की स्थिति काफी हद तक स्पष्ट होती नजर आ रही है, जबकि महामंत्री पद पर मुकाबला बेहद रोमांचक बना हुआ है।

अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट ने 297 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेश चौधरी (149 मत) पर मजबूत बढ़त बना ली है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट 236 मतों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि विशाल झा को 124 और मनोज मौर्या को 60 मत मिले हैं।

कोषाध्यक्ष पद पर विनोद पांडे 254 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि सुजीत कुमार गिरी को 174 मत प्राप्त हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार 232 मतों के साथ सबसे आगे हैं। संगठन मंत्री पद पर जितेन्द्र गुप्ता 236 मत प्राप्त कर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि करीम खान को 194 मत मिले हैं।

सबसे दिलचस्प मुकाबला महामंत्री पद पर देखने को मिल रहा है। अमजद खान को 224 मत तथा नंदन सिंह राणा को 220 मत प्राप्त हुए हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच मात्र 4 मतों का अंतर है, जिससे अंतिम चरणों की मतगणना पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

मतगणना के अगले चरणों के साथ ही सभी पदों के अंतिम परिणाम सामने आएंगे, लेकिन महामंत्री पद पर चल रही कांटे की टक्कर ने चुनाव को बेहद रोचक बना दिया है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823