Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं अपडेट:- व्यापार मंडल चुनाव में विभिन्न पदों के लिए नामांकन फार्मों की बिक्री जारी, मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा ने दी जानकारी…..

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालकुआं चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। विभिन्न पदों के लिए दावेदारों द्वारा नामांकन फार्म खरीदे जा रहे हैं। बुधवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री एवं महिला उपाध्यक्ष समेत कई पदों के लिए नामांकन फार्मों की बिक्री हुई।

मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए दीवान सिंह बिष्ट “दानी”, नरेश चौधरी एवं मनोज मौर्या ने नामांकन फार्म खरीदे। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए किशन भट्ट एवं प्रकाश कुमार ने फार्म लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

महामंत्री पद के लिए नंदन सिंह राणा ने नामांकन फार्म खरीदा, जबकि संगठन मंत्री पद के लिए करीम खान इसके अलावा महिला उपाध्यक्ष पद के लिए मीना रावत ने नामांकन फार्म लिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए महेश भट्ट, कोषाध्यक्ष पद के लिए विनोद पाण्डे ने नामांकन पत्र खरीदा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


चुनाव को लेकर व्यापारियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है और संभावित प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। आने वाले दिनों में और अधिक दावेदारों के मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है।

मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा व चुनाव अधिकारी संजय जोशी ने जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कारण जाने को लेकर हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं और पारदर्शिता को लेकर सभी फाइल, रजिस्टर और व्यापारी मतदाता लिस्ट मेंटेन की गई है साथ ही नोटिस बोर्ड पर भी सभी जानकारियां चस्पा की जा रही हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823